जमशेदपुर/घाटशिला .रविवार को हुई तेज बारिश के कारण घाटशिला और
गालूडीह के बीच एनएच- 33 पर कापागोड़ा के समीप बना डायवर्सन बह गया। कोंदर
नाला पुलिया डूब जाने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। इससे हाईवे
पर दोनों ओर वाहनों की लगभग पांच किलोमीटर लंबी कतार लग गई। हाईवे पर
डायवर्सन बहने से पश्चिम बंगाल और ओड़िशा का सड़क संपर्क टूट गया है।
चांडिल डैम के 4 व ब्यांगविल डैम के 1 फाटक खुले, खरकई डैम डेंजर लेवल से नीचे
चांडिल
डैम का जलस्तर 180.50 मीटर पर पहुंच गया है। डैम का लेवल 180 मीटर मेंटेन
करने के लिए 13 रेडियल गेट में से 4 को एक-एक मीटर खोला गया। सुबह नौ बजे
दो रेडियल गेट खोले गए थे, जिससे 215.69 क्यूसेक पानी सुवर्णरेखा नदी में
छोड़ा जा रहा है। सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के मुख्य अभियंता
वीरेंद्र कुमार राम ने बताया कि बारिश नहीं रुकी तो रात में एक और गेट खोला
जा सकता है। बारिश के कारण चांडिल अनुमंडल के कई गांवों के नदी-नाले उफान
पर हैं। चौका बस्ती में एक मवेशी बह गया।
खरकई डैम
ओड़िशा
स्थित खरकई डैम के कार्यपालक अभियंता बीके नंदा के अनुसार अभी जलस्तर
308.57 मीटर पहुंचा है। डैम का डेंजर लेवल 313.50 मीटर है। यानी, डेंजर
लेवल से जलस्तर अभी 9.60 मीटर कम है। ऐसे में पानी छोड़ने की संभावना कम
है।
ब्यांगविल डैम
ओड़िशा
स्थित डैम का जलस्तर 303.40 मीटर पर है। इसका डेंजर लेवल 305 मीटर है।
यानी, डेंजर लेवल से जलस्तर 1.40 मीटर नीचे है। अभियंता के अनुसार डैम का
पानी कंट्रोल करने के लिए कैनाल में छोड़ा जा रहा है। देर रात में डैम का
एक फाटक खोला गया है।
Source:-Bhaskar
Viewmore:- Germany Cloud Server and Germany VPS Server and Germany Dediacted Server
Source:-Bhaskar
Viewmore:- Germany Cloud Server and Germany VPS Server and Germany Dediacted Server
No comments:
Post a Comment